
जब लोग कहते हैं कि हम आपके दर्द को समझ सकते हैं।
तो उनके समझ की सीमा कहाँ तक होती है?
क्योंकि दर्द को समझने के लिए महसूस करना पड़ता है।
और आजकल लोग बोलते ज़्यादा हैं और समझते कम हैं।
जब लोग कहते हैं कि हम आपके साथ हैं।
तो साथ देने की उनकी समय सीमा कहाँ तक होती है?
क्योंकि साथ देने के लिए समय की बंदिशों को नज़रअंदाज़ करना पड़ता है।
और आजकल लोग बोलते ज़्यादा हैं और साथ कम देते हैं।